Follow us on

 बिजली बिल राहत योजना आज से लागू, उपभोक्ताओं को मिलेगी बड़ी राहत।

Share this post:

 बिजली बिल राहत योजना आज से लागू, उपभोयूपीक्ताओं को मिलेगी बड़ी राहत

लखनऊ, काशी दीप विजन। ब्यूरो नवीन प्रकाश सिंह।बिजली बिल बकायेदारों के लिए राहत की बड़ी घोषणा करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने बिजली बिल राहत योजना की शुरुआत कर दी है। यह योजना 1 दिसंबर 2025 से 28 फरवरी 2026 तक संचालित होगी।योजना के तहत बकाया उपभोक्ताओं को शत-प्रतिशत ब्याज माफी का लाभ मिलेगा। इतना ही नहीं, सरकार ने उपभोक्ताओं को अतिरिक्त राहत देते हुए मूलधन पर भी 25% की छूट प्रदान करने का फैसला लिया है। यह कदम लाखों घरेलू, व्यावसायिक एवं ग्रामीण उपभोक्ताओं को आर्थिक बोझ से राहत पहुंचाने वाला माना जा रहा है।बिजली चोरी के पुराने मामलों में भी राहत सरकार ने स्पष्ट किया है कि यह योजना केवल नियमित उपभोक्ताओं के लिए ही नहीं, बल्कि बिजली चोरी से जुड़े पुराने मामलों पर भी लागू होगी। ऐसे मामलों में भी निर्धारित प्रावधानों के तहत छूट और ब्याज माफी उपलब्ध होगी।कई माध्यमों से होगा पंजीकरण योजना का लाभ उठाने के लिए उपभोक्ताओं को पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। पंजीकरण के लिए यूपीपीसीएल ने कई विकल्प उपलब्ध कराए हैं—यूपीपीसीएल की आधिकारिक वेबसाइट यूपीपीसीएल कंज्यूमर मोबाइल ऐपविभागीय कार्यालय जन सेवा केंद्र (CSC)मीटर रीडर के माध्यम से ऑन-द-spot पंजीकरण।ऊर्जा विभाग के अनुसार, पंजीकरण प्रक्रिया सरल रखी गई है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ता भी आसानी से योजना का लाभ उठा सकें।सरकार को उम्मीद है कि इस विशेष योजना से न केवल उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलेगी, बल्कि राजस्व वसूली में भी महत्वपूर्ण बढ़ोतरी होगी।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x