Follow us on

बिना लाइफ जैकेट के नहीं चलेंगी नाव,ओवर लोडिंग किये तो होगी कार्यवाही 

Share this post:

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता                              वाराणसी — मोक्षदायिनी गंगा की लहरों पर सैर करने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर वाराणसी पुलिस अब बेहद सख्त रूख अपना रही है। इस संबंध में पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने कहा कि बिना लाइव जैकेट के कोई भी नाव नहीं चलेंगी। अगर ओवरलोडिंग करते हुए पाए गए तो सख्त कार्रवाई की की जाएगी। बुधवार को यातायात सभागार में नाविकों के साथ आयोजित एक महत्वपूर्ण गोष्ठी में पुलिस आयुक्त ने सुरक्षा मानकों को लेकर नया दिशा निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि काशी आने वाले हर श्रद्धालु की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अब गंगा में अवैध रूप से चल रही नाव पर नकेल करने की तैयारी कर ली है। बैठक में लिए गए मुख्य निर्णय निम्नलिखित हैं।अगले सप्ताह से सभी नावों का पंजीकरण अनिवार्य होगा। बिना रजिस्ट्रेशन के कोई भी नाव गंगा में संचालित नहीं हो सकेंगी। नाविकों को निर्देशित किया गया कि वे श्रद्धालुओं के साथ विनम्र व्यवहार करें। पर्यटकों से अतिरिक्त किराया वसूलने की शिकायत पर सख्त कार्यवाही किया जायेगा। समस्त नाविक निर्धारित रेट पर ही नौकायन करायें।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तरप्रदेश के ऊर्जावान प्रदेश अध्यक्ष श्री महेन्द्रनाथ सिंह के दिशानिर्देश पर वाराणसी के मंडल संरक्षक श्री तारकेश्वर सिंह ने तहसील अध्यक्षों को जिम्मेदारी देकर सम्मानित किया।

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x