जमानियां। मंगलवार को स्थानीय बीआरसी पर बच्चों की समावेशी शिक्षा, अंग्रेजी भाषा में सुधार और मानसिक स्वास्थ्य जैसे विषयों पर शिक्षकों की नई ट्रेनिंग का शुभारंभ सरस्वती प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार द्वारा किया गया। यह 3 दिवसीय शिविरों का उद्देश्य समावेशी शिक्षण और नई शिक्षा नीति (NEP) के तहत शिक्षकों की क्षमता बढ़ाना है। बच्चों के लिए 3 दिवसीय नोडल शिक्षक प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ। जिसका उद्देश्य उन्हें मुख्यधारा की शिक्षा से जोड़ना है। ट्रेनिंग में 50,50 की संख्या बनाई गई है। बताया जा रहा है। कि 3 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में शिक्षा को मानवीय मूल्यों से जोड़ने पर जोर दिया गया। खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि परिषदीय विद्यालय में अंग्रेजी शिक्षकों के लिए 3 दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ है। उन्होंने बताया कि ट्रेनिंग में शिक्षकों को बच्चों के मनोविज्ञान, सुरक्षा और डिजिटल लर्निंग पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। मुख्य लक्ष्य कक्षा में सहयोगी और समावेशी माहौल तैयार करना और आधुनिक शिक्षण विधियों के माध्यम से शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करना सुनिश्चित किया गया है। सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया