Follow us on

बीच रोड पर दबंगों ने युवक को दौड़ा कर पीटा पुलिस दर्शक बनी

Share this post:

पूजा भरडवाज की रिपोर्ट                                    वाराणसी आदमपुर थानान्तर्गत रविवार की रात में लाल खां चौहट्टा निवासी राज शर्मा 25 को मामुली बात पर दर्जनो दबंगों ने प्रहलादघाट स्थित रोड पर दौड़ा दौड़ा कर मारपीट कर गंभीर रूप से घायल किया। क्षेत्रीय लोगों ने घायल युवक को कबीर चौरा मण्डली अस्पताल में इलाज हेतु भर्ती कराया।क्षेत्रीय लोगों को जूटा देख दबंग युवक मौके से भाग निकले। भुक्तभोगी ने थाने पहुंच कर नाम दर्ज और बीस अज्ञात लोगों के खिलाफ लिखित तहरीर दिया। पुलिस को घायल के छोटा भाई हर्ष शर्मा ‌ ने पुलिस को बताया सामान लेकर हम घर को लौट रहे थे उसी वक्त कुछ दबंगों ने अकारण गाली गलौज देने लगे ।उधर से मेरे बड़ा भाई गुजर रहा था ।मुझे देख भीड़ में घुसकर देखा कुछ लोगों द्वारा हमें गाली गलौज देरहे थे विरोध करने पर दबंगों ने मुझको और मेरे बड़े भाई को मारने पीटने लगे मैं किसी तरह अपनी जान बचा कर भिड़ में से निकल गया लेकिन मेरे बड़े भाई को दौड़ा कर पड़ लिया और मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मार पीट में शामिल दो युवक को हिरासत में लेकर घटना के बाबत पूछताछ कर रही हैं।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तरप्रदेश के ऊर्जावान प्रदेश अध्यक्ष श्री महेन्द्रनाथ सिंह के दिशानिर्देश पर वाराणसी के मंडल संरक्षक श्री तारकेश्वर सिंह ने तहसील अध्यक्षों को जिम्मेदारी देकर सम्मानित किया।

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x