Follow us on

बेटियों ने भी पूरे उत्साह और समर्पण के साथ पौधारोपण अभियान में सहभागिता निभाई, स्वयं अपने हाथों से पौधे भी लगाए

Share this post:

रिपोर्ट दिव्य प्रकाश गुप्ता वाराणसी/दिनाँक 12 जुलाई, 2026 (सू0वि0 प्रदेशव्यापी वृक्षारोपण महाभियान पर्व के अवसर पर जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने रविवार को अपने सरकारी आवास परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर उनकी बेटी मैत्रेयी व मैथिली ने भी पूरे उत्साह और समर्पण के साथ पौधारोपण अभियान में सहभागिता निभाई तथा स्वयं अपने हाथों से पौधे लगाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण की रक्षा ही नहीं करते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और स्वस्थ जीवन का आधार भी हैं। पौधारोपण के दौरान पारिवारिक सहभागिता ने यह संदेश दिया कि पर्यावरण संरक्षण की शुरुआत घर से होनी चाहिए। इस दौरान राकेश कुमार, जितेंद्र चौबे, मानसिंह, संजय सिंह, राम याद यादव, मोहित, विजय कुमार आदि लोग भी मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x