Follow us on

बेसिक शिक्षकों के प्रतिनिधिमण्डल ने बीएसएए से किया शिष्टाचार भेंट,किया सम्मानित 

Share this post:

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट वाराणसी –– जनपद के बेसिक शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने वरिष्ठ शिक्षक सनत कुमार सिंह के नेतृत्व में गुरुवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र सिंह से शिष्टाचार मुलाकात किया। साथ ही बुके डायरी व पेनसेट देकर सम्मानित भी किया।इस मौके पर वरिष्ठ शिक्षक सनत कुमार सिंह अध्यक्ष काशी विद्यापीठ ने बेसिक शिक्षकों को वर्षों से लम्बित कैशलेस चिकित्सा सुविधा से आच्छादित किया जाना उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एक सराहनीय कदम बताया। साथ ही वाराणसी में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सफल आयोजन सम्पादित कराए जाने के फलस्वरूप बीएसए भूपेन्द्र सिंह का आभार व्यक्त किया। प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष सनत कुमार सिंह के साथ साथ संयोजक कैलाश नाथ यादव,अनूप सिंह,राजेश सिंह व मनोज कुमार शामिल रहे।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x