बैठक में पेंशनरों ने यूपी सरकार द्वारा जारी पत्र को संशोधित करने की उठाई मांग 

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट 

वाराणसी — वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स सेवा संस्थान उत्तर प्रदेश के बैनर तले जनपद के वरिष्ठ पेंशनरों की मासिक बैठक का आयोजन रविवार को डिप्लोमा इंजिनियर संघ भवन नदेसर में किया गया। बैठक में गत पेंशनर्स दिवस 17 दिसंबर 2025 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा वित्त मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के साथ हुई बैठक में उनकी अपेक्षाओं के विपरीत निदेशक कोषागार उत्तर प्रदेश द्वारा जारी पत्र दिनांक 3.1.26 पर घोर असंतोष व्यक्त किया गया। उक्त पत्र द्वारा प्रत्येक माह विवाद,भ्रम व असहमति होने की पूर्ण संभावना है। वक्ताओं ने उक्त पत्र को अपेक्षानुसार संशोधित करने की मांग किया। जिला मंत्री जयराज बहादुर सिंह ने संचालन के मध्य बताया कि इसमें पेंशनर की मृत्यु, शोकसभा आदि की जिम्मेदारी संगठनों पर डाल दिया गया है, जो अनुचित है। जबकि इसकी जिम्मेदारी कोषाधिकारी को मंत्री जी द्वारा दी गई थी एवं उनकी जिम्मेदारी होना चाहिए। बैठक में वक्ताओं ने अपने अन्य मांगों राशिकरण की कटौती 15 से 11 वर्ष करने,आठवें वेतन आयोग की संस्तुतियों को सभी पेंशनरों पर लागू करने आदि की मांग किया गया जिस पर सदस्यों की आम सहमति बनी। बैठक में दीपेंद्र कुमार श्रीवास्तव, इंजीनियर आनंद लाल, उमेश बहादुर सिंह, इंजीनियर एके सिंह, आरके सिंह, केएल शास्त्री, बंशी लाल जायसवाल,संजय श्रीवास्तव,त्रिलोचन तिवारी, संतलाल यादव, अब्दुल सलाम,इं0सीबी सिंह,डा.लालचन्द प्रसाद, शैलेंद्र श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजेश्वर पाण्डेय ने तथा संचालन जिला मंत्री जयराज बहादुर सिंह ने किय

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x