वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता
वाराणसी — चेतगंज पुलिस ने भटकी हुई बालिका को परिजनों से मिलकर एक बार फिर मानवता की मिशाल कायम की है। चेतगंज थाना क्षेत्र के अन्तर्गत नाटी इमली चौकी पर तैनात चौकी इंचार्ज संदीप कुमार सिंह ने अपनी सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई से एक परिवार को उनकी बिछड़ी हुई बेटी से मिलाने में सफलता हासिल की है। यह घटना शुक्रवार दोपहर 3:30 बजे की है। चौकी इंचार्ज नाटी इमली संदीप कुमार सिंह को सूचना मिली कि एक महिला क्षेत्र में अकेली भटक रही है और अपने परिजनो से बिछड़ गई है। तभी तत्परता दिखाते हुए महिला को तुरंत संरक्षण में ले लिया। पूछताछ में महिला ने अपनी पहचान गुड़िया गुप्ता (30 वर्ष) पुत्री लाल जी गुप्ता निवासी दिलदारनगर जिला गाजीपुर बताया। उक्त महिला किन्हीं कारणों से अपने घर वालों से बिछड़कर वाराणसी आ पहुंची थी।वह अपने आप को असहाय महसूस कर रही थी।नाटी इमली चौकी इंचार्ज संदीप सिंह ने तुरंत महिला द्वारा बताए गए पते के आधार पर दिलदारनगर गाज़ीपुर पुलिस से संपर्क स्थापित किया। काफी मशक्कत के बाद के बाद महिला के परिजनों का पता लगाया। सूचना पाकर परिजन नाटी इमली चौकी पहुंचे और बरामद महिला को देखते ही राहत की सांस ली। संदीप सिंह द्वारा परिजनों को पुलिस चौकी पर बुलाकर आवश्यक औपचारिकतायें पूरी करने के बाद बरामद महिला को परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। महिला को पाकर परिजनों ने चेतगंज पुलिस की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिया। वाराणसी पुलिस की इस मानवीय मिशाल की चारों ओर सराहना की जा रही है।