सलीम मंसूरी की रिपोर्ट
जमानियां। भाजपा ने दीनदयाल उपाध्याय महाप्रशिक्षण अभियान 2026 के तहत पांचों मंडलों में प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया। इस अभियान के अंतर्गत हर मंडल के लगभग सैकड़ों कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया गया है। विधानसभा जमानियां में भाजपा ने पांचों मंडलों में प्रशिक्षण कार्य पूरा कर लिया। आयोजित शिविरों को वरिष्ठ भाजपा नेता रमाशंकर उपाध्याय, बाल कृष्ण त्रिवेदी, नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता, सुमित तिवारी, गर्वजीत सिंह सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने संबोधित किया। वहीं, जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश राय ने भदौरा मंडल के प्रशिक्षण शिविर में भाग लेकर कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया। इस अवसर पर जयप्रकाश गुप्ता ने नगर मंडल के प्रशिक्षण शिविर में कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और एकात्म मानववाद के सिद्धांतों पर आधारित होते हैं और सेवा भाव से कार्य करते हैं। उन्होंने बताया कि इस अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक प्रशिक्षित कार्यकर्ता तैयार करने का लक्ष्य है। जिन्हें संगठन, बूथ प्रबंधन, सरकार की उपलब्धियों और जिला सोशल मीडिया विभाग के संयोजक गर्वजीत सिंह जी ने सोशल मीडिया, नमो ऐप तथा एआई के उपयोग से संबंधित विषय को कार्यकर्ताओं के समक्ष रखा। उक्त कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता, मीडिया प्रभारी संजीत यादव, मंडल अध्यक्ष तारकेश्वर वर्मा, संदीप कुमार, राजीव चतुर्वेदी, अमित सिंह, जयप्रकाश मौर्य, कमल निगम, माया सिंह, ज्योत्सना कुशवाहा,चंद्रशेखर निगम आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।