Follow us on

भेलूपुर पुलिस ने चोरी की पीले धातु की लाकेट व चेन के साथ दो महिलाओं को किया गिरफ्तार 

Share this post:

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता वाराणसी

वाराणसी — जनपद के मंदिरों व धार्मिक स्थलों पर महिलाओं के साथ होने वाले चेन स्नैचिंग व चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस उपायुक्त काशी जोन कमिश्नरेट गौरव बंशवाल व पुलिस उपायुक्त अपराध सरवणन टी. के निर्देशन में तथा सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर गौरव कुमार के नेतृत्व में गठित प्रभारी निरीक्षक थाना भेलूपुर सुधीर कुमार त्रिपाठी की पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर चेन व लाकेट चोरी करने वाली दो महिला अभियुक्ताओं को मंगलवार को अस्सी नाला रविन्द्रपुरी के पास से गिरफ्तार किया गया।अभियुक्ताओं के कब्जे से एक पीले धातु की चेन व लाकेट बरामद किया गया। दोनों महिला अभियुक्ताओं को मीडिया के सामने पेश करते हुए प्रभारी निरीक्षक थाना भेलूपुर सुधीर कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पीड़िता द्वारा दर्शन करने के दौरान कृष्ण भगवान का लॉकेट वजन लगभग 17 ग्राम अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लेने के संबंध में पंजीकृत कराया गया था। भेलूपुर पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए दोनों अभियुक्ताओं को अस्सी नाला के पास से मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार दोनों अभियुक्ताओं को भा0द0वि0 की‌ धारा 303(2)व 317(2) बीएनएस के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। दोनों अभियुक्ताओं को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक भेलूपुर सुधीर कुमार त्रिपाठी, उ0नि0 किशन सोनी, म0उ0नि0 रश्मि जायसवाल,का0 रंजीत कुमार,का0 नीरज कुमार आदि शामिल रहे।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x