वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता
वाराणसी — जनपद में चोरी,लूट, अपराध व अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस उपायुक्त काशी जोन कमिश्नरेट गौरव बंशवाल व अपर पुलिस उपायुक्त अपराध के निर्देशन में तथा सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर गौरव कुमार के नेतृत्व में गठित प्रभारी निरीक्षक भेलूपुर सुधीर कुमार त्रिपाठी की पुलिस टीम द्वारा युवक पर आवेदक के पुत्र पर जानलेवा हमला करने वाले तीन अभियुक्तों को उनके निवास स्थान से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किये गये अभियुक्तों का नाम क्रमशः ओमकार आर्या पुत्र ज्वाला प्रसाद निवासी तरना बाजार थाना शिवपुर वाराणसी, दूसरे का धीरज आर्या पुत्र ज्वाला प्रसाद निवासी तरना बाजार थाना शिवपुर व तीसरे का नाम राहुल कुमार पुत्र लच्छू राम निवासी तरना बाजार थाना शिवपुर बताया गया। तीनों अभियुक्तों को मीडिया के सामने पेश करते हुए प्रभारी निरीक्षक भेलूपुर सुधीर कुमार त्रिपाठी ने बताया कि तीनों अभियुक्तों द्वारा आवेदक के पुत्र पर ईंट व बैट से प्रहार कर जान से मारने का प्रयास करने पर आवेदक द्वारा दी गयी लिखित तहरीर पर तीनो की गिरफ्तारी उनके निवास स्थान से की गयी है। तहरीर दर्ज कर तीनों को भा0द0वि0 की धारा 109(1) बीएनएस के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक भेलूपुर सुधीर कुमार त्रिपाठी, उ0नि0 पवन पाण्डेय चौकी प्रभारी बजरडीहा,का0 अनुराग यादव, का0 रामनगीना मौर्या
1–