भेलूपुर पुलिस ने 0.562 किग्रा.गांजे संग एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार 

वाराणसी — जनपद में चोरी, लूट, छिनैती, शराब व गांजा तस्करी आदि की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस उपायुक्त काशी जोन कमिश्नरेट गौरव बंशवाल व‌‌ अपर पुलिस उपायुक्त अपराध सरवणन टी.के निर्देशन में तथा सहायक आयुक्त भेलूपुर गौरव कुमार के नेतृत्व में गठित प्रभारी निरीक्षक थाना भेलूपुर की पुलिस टीम द्वारा मंगलवार को तुलसी उद्यान के पास स्थित बाउंड्री वॉल के पास से 0.562 किलोग्राम अवैध गांजे के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम दीपक रावत उर्फ मंगल रावत पुत्र विनोद रावत निवासी गांधी चौक शिवपुरवा थाना सिगरा बताया गया। गिटार की एक आयुक्त को के संबंध में प्रभारी निरीक्षक भेलूपुर सुधीर कुमार त्रिपाठी ने बताया गया कि उक्त अभियुक्त को गांजे की बिक्री करते पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि बाहर के क्षेत्रों से गांजा लेकर बेचता हूं,इसी हमारा व हमारे परिवार का खर्च चलता है। गिरफ्तार अभियुक्त को भा0द0वि0 की‌ धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक थाना भेलूपुर सुधीर कुमार त्रिपाठी, उ0नि0 प्रशांत कुमार पाण्डेय,का0 सुनील रजक,का0 सत्य प्रकाश आदि शामिल 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x