वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता
वाराणसी –जनपद में चोरी, लूट, नकबजनी आदि के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के दौरान मण्डुवाडीह पुलिस द्वारा ऑपरेशन चक्रव्यूह के दौरान मुखबिर की सूचना पर शनिवार को एक मोबाइल चोर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किया हुआ दो मोबाइल फोन बरामद किया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त का नाम मो0 शाहिद अंसारी उर्फ राजू अंसारी पुत्र नूरुद्दीन अंसारी निवासी कनई सराय कस्बा हरपालपुर थाना लोहता वाराणसी बताया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक मण्डुवाडीह ने बताया कि वादी राकेश कुमार गुप्ता पुत्र स्वर्गीय बाबूलाल गुप्ता निवासी लखनपुर भूलनपुर थाना मण्डुवाडीह वाराणसी द्वारा 27 दिसम्बर को तहरीर दिया गया कि उनके भुल्लनपुर स्थित त्रिमूर्ति इंटरप्राइजेज की दुकान से 25/ 26 दिसंबर 2025 की रात अज्ञात चोरों द्वारा दुकान से तीन वीवो मोबाइल और सीसीटीवी का डीवीआर चोरी कर लेने के संबंध में दिया गया था। तहरीर के आधार पर तत्परता बरतते हुए मण्डुवाडीह पुलिस द्वारा अभियुक्त को चोरी की मोबाइल के साथ शनिवार को भुल्लनपुर रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त को भा0द0वि0 की धारा 305 (ए),317(2) बीएनएस के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 चन्द्र कान्त, हे0का0 केशव प्रसाद, हे0का0 दीपक पाण्डेय आदि शामिल रहे।