Follow us on

मनोनीत सदस्यों को उपजिलाधिकारी सुश्री ज्योति चौरसिया ने शपथ दिलाई

Share this post:

सलीम मंसूरी की रिपोर्ट

जमानियां। सोमवार को आदर्श नगर पालिका परिषद् जमानिया के सभागार में सम्पन्न हुए मनोनीत सभासदों के शपथ ग्रहण समारोह में जमानिया एसडीएम सुश्री ज्योति चौरसिया ने पांच में चार मनोनीत सभासदों शपथ दिलाया। शपथ ग्रहण के पश्चात चेयरमैन जयप्रकाश गुप्ता ने मनोनीत सभासदों ज्योत्सना कुशवाहा, चंद्रशेखर निगम, श्रीकुमार वर्मा, अवधेश बिंद को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। चेयरमैन जयप्रकाश गुप्ता ने सभासदों के मनोनयन होने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल महामहिम आनंदीबेन पटेल का आभार प्रकट किया कि उन्होंने कार्यकर्ताओं के समर्पण, संगठन में योगदान और कर्मठता को सम्मान दिया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता ने किया। और भारतीय जनता पार्टी जमानिया नगर के मंडल अध्यक्ष तारकेश्वर वर्मा ने सभागार में सभी सभासदों का स्वागत किया। इस अवसर पर अधिशाषी अधिकारी संतोष कुमार, बाबू संतोष कश्यप,कर निरीक्षक विजय शंकर राय, मीडिया प्रभारी संजीत यादव, महामंत्री राजू पांडे, सभासद रोहित शर्मा, मोहन राम, शमीम अंसारी, आदि सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x