सारनाथ, वाराणसी अंजली कुमारी की रिपोर्ट। स्थानीय थाना क्षेत्र के आशापुर चौराहे से कुछ दूरी पर स्थित एक मल्टीपरपज स्टोर में दिनदहाड़े एक लड़के द्वारा काउंटर पर रखा सामान चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
बताया गया कि लड़के ने शातिराना तरीके से काउंटर पर रखा सामान उठाया और वहां से निकल गया। मामले में अभी तक दुकानदार की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। हालांकि, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस द्वारा लड़के की तलाश की जा रही है।
।
Post Views: 3