Follow us on

गर्ल्स हॉस्टल में उड़ीसा की छात्रा की संदिग्ध मौत, हड़कंप लोहता के धन्नीपुर स्थित गर्ल्स हॉस्टल में हुई घटना -चांदपुर स्थित सरस्वती कॉलेज मे कक्षा 12 की छात्रा थी

Share this post:

 

फोरेंसिक व पुलिस टीम ,                                  – वाराणसी काशी दीप विजन  लोहता थाना क्षेत्र के धन्नीपुर स्थित स्नेह दीप गर्ल्स हॉस्टल में उड़ीसा की 17 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गयामृतका की पहचान अनामिका, निवासी बिसरा संतोषपुर, उड़ीसा के रूप में हुई है। उसके पिता का नाम बेनिडिग एक्का बताया गया है। अनामिका चांदपुर स्थित सरस्वती कॉलेज में कक्षा 12 की छात्रा थी।

बताया जा रहा है कि बीती रात करीब एक बजे छात्रा की मौत हुई। घटना की सूचना मिलने पर लोहता पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मंडलीय अस्पताल कबीर चौरा में रखवाया। सोमवार को धन्नीपुर स्थित हॉस्टल में फोरेंसिक टीम और लोहता थाना प्रभारी अभिजीत सिंह ने पहुंचकर जांच-पड़ताल की।

छात्रा की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस द्वारा मौके से साक्ष्य जुटाने के साथ ही घटना से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। बताते हैं कि मृतका तीन वर्ष से लोहता के धन्नीपुर गांव के स्नेह दीप गर्ल्स हॉस्टल में अपनी सहेलियों के साथ रह रही थी।पुलिस जांच पड़ताल में सीसीटीवी डीवीआर अपने कब्जे में लिया ।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x