Follow us on

मस्जिदों में लाउडस्पीकर लगाने की अनुमति मांगी ताकि इमाम की तकरीर व दुआएं स्पष्ट रूप से सुनी जा

Share this post:

सलीम मंसूरी जमानिया 

जमानियां। रमजान के पाक महीने से पहले नगर कस्बा बाजार की शाही जामा मस्जिद ( जुमा मस्जिद) और नूरी मस्जिद में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। शाही जामा मस्जिद कमेटी ने नमाज के दौरान इमाम की आवाज स्पष्ट रूप से नमाजियों तक पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन से लाउडस्पीकर लगाने की अनुमति मांगी है। इन मस्जिदों में नमाज़ियों की सुविधा और सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। शाही जामा मस्जिद में वर्षों से मस्जिद में ‘जुमा की नमाज पढ़ी जाती है। जिसको लेकर रमजान महीने में नमाजियों की भीड़ को देखते हुए। एक माह से वजू का निर्माण और अन्य कार्य तेजी के साथ तैयारियां की जा रही हैं। इस दौरान शाही जामा मस्जिद के सेकेट्री मौलाना तनवीर रजा और नूरी मस्जिद लोदीपुर के इमाम असरफ करीम कादरी ने संयुक्त रूप से कहा कि नमाजियों को किसी तरह की कोई दिक्कत ना हो इसके लिए नए सिरे से सही जामा मस्जिद में वजू खाना का निर्माण कार्य के साथ जरूरी अन्य सुविधा मुहैया कराने के लिए तेजगति के साथ किया जा रहा है। वहीं नूरी मस्जिद लोदीपुर के इमाम असरफ करीम कादरी ने बताया कि नूरी मस्जिद में नमाजियों को नमाज पढ़ने में कोई दिक्कत ना हो इसके लिए मस्जिद की खाली सहन को छत का निर्माण कराया जा रहा है। ताकि किसी भी मौसम में नमाजियों को सहूलियत मिल सके। दोनों आलिमों ने बताया कि रमजान के दौरान होने वाली तरावीह और नमाज के लिए लाउडस्पीकर की व्यवस्था व अन्य तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। जिला प्रशासन से मांग की जा रही है। की नमाजियों को सुविधा मुहैया कराने के लिए शाही जामा मस्जिद कस्बा बाजार एवं नूरी मस्जिद लोदीपुर के इमाम असरफ करीम कादरी ने जिलाधिकारी महोदय से आग्रह किया है। की दूर दूर तक नमाजियों अजान होने की खबर मिले इसके लिए लाउडस्पीकर लगाने की अनुमति मांगी है। ताकि इमाम की तकरीर व दुआएं स्पष्ट रूप से सुनी जा सकें। उन्होंने कहा कि यह तैयारियां पवित्र महीने के दौरान नमाजियों को बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए की जा रही हैं। माह ए रमजान के पाक महीने के मद्देनजर अमन शांति एकता कमेटी के सरपरस्त नेसार अहमद खान वारसी, कमाल माहिर अंसारी, नेहाल खान, आरिफ खान वारसी, एडवोकेट इमरान नियाजी, हयात खान वारसी, हाजी इकबाल हसन सिद्दीकी उर्फ तबस्सुम सिद्दीकी, साजिद सिद्दीकी, तसलीम राईन, मास्टर कमालुद्दीन उर्फ कमाल अंसारी, नेसार मंसूरी, एडवोकेट मेराज हसन, मोहम्मद कादरी मंसूरी, नेहाल मंसूरी, हाजी डॉ हयातुल्ला अंसारी, हाजी नूरुद्दीन अंसारी, ताबिश मंसूरी, दानिश मंसूरी, शाहिद जमाल मंसूरी सहित तमाम नमाजियों ने जिला प्रशासन से लाउडस्पीकर लगवाने के लिए अनुमति दिए जाने की मांग किया है।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x