Follow us on

महानगर कार्यालय गुलाब बाग पर महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि की अध्यक्षता में सुनी गई प्रधानमंत्री के मन* *की बात

Share this post:

पूजा भारद्वाज की रिपोर्ट                               वाराणसी
*आज दिनांक 26 अप्रैल को महानगर कार्यालय गुलाब बाग पर महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि की अध्यक्षता में सुनी गई प्रधानमंत्री के मन* *की बा*
पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने मन की बात कार्यक्रम के 133वें एपिसोड में कहा कि आज दुनिया जिस तरह के तनावों और संघर्षों से गुजर रही है, ऐसे में बुद्ध के विचार और भी प्रासंगिक हो गए हैं।
दक्षिण अमेरिका के चिली में एक संस्था भगवान बुद्ध के विचार को आगे बढ़ा रही है
भारत ने विज्ञान को हमेशा देश की प्रगति से जोड़कर देखा है ।इसी सोच के साथ हमारे वैज्ञानिक सिविल न्यूक्लियर प्रोग्राम को आगे बढ़ा रहे हैं।उनके प्रयासों से यह कार्यक्रम राष्ट्र निर्माण में अहम योगदान दे रहा है।इससे हमारे इंडस्ट्रियल ग्रोथ, एनर्जी क्षेत्र, स्वास्थ्य क्षेत्र को बहुत लाभ हुआ है।खेती-किसानी से लेकर आधुनिक इनोवेटर्स को भी भारत के सिविल न्यूक्लियर प्रोग्राम ने बहुत मदद की है।
आज मैं एक ऐसी शक्ति की बात करना चाहता हूं जो अदृश्य है, लेकिन जिसके बिना हमारा देश एक पल भी न चले. यही ताकत भारत को आगे बढ़ा रही है ।यह हमारी पवन शक्ति है ।आज यही पवन शक्ति भारत के विकास की नई कहानी लिख रही है ।भारत ने हाल ही में पवन ऊर्जा में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। आज के वर्तमान समय में पवन ऊर्जा और सौर ऊर्जा का महत्व हमारे जीवन में अधिक है।
पीएम ने आगे कहा बरसात खत्म होते ही कच्छ के रण की धरती जीवंत हो जाती है, हर साल लाखों फ्लैमिंगो यहां आते हैं।पूरा इलाका गुलाबी रंग से रंग जाता है, इसलिए इसे फ्लैमिंगो सिटी कहा जाता है। ये पक्षी यहीं घोसलें बनाते हैं, और अपने बच्चों को बड़ा करते हैं, कच्छ के लोग इन्हें ‘लाखा जी के बाराती’ कहते हैं अब लाखा जी के ये बाराती कच्छ में पर्यावरण संरक्षण के बड़े सुंदर प्रतीक बन गए हैं।भारत के दुग्ध प्रोडक्ट चीज के बारे में चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा भारत के थाली का स्वाद अब पूरे विश्व में पहुंच रहा है, लोग इसका भरपूर आनंद ले रहे हैं, इसमें डेरी प्रोडक्ट की महत्वपूर्ण भूमिका है। हमारे देश की बच्चियों ने मैथमेटिक्स ओलंपियाड में भाग लिया और मेडल हासिल किया। प्रधानमंत्री ने अपने मन की बात में रिट्रीट बैंड की भी चर्चा की , मई माह 1857 के स्वतंत्रता की याद दिलाता है। बच्चों के गर्मी की छुट्टियां भी हो गई है,उनके अभिभावकों से अनुरोध है कि छुट्टियों के साथ-साथ वह कुछ नया भी सीखें। और आप लोग भी अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
भारतीय जनता पार्टी महानगर कार्यालय गुलाब बाग पर प्रधानमंत्री के मन की बात सुनने वाले प्रमुख लोगों में महानगर अध्यक्ष महिला मोर्चा कुसुम सिंह पटेल, प्रदेश कार्य समिति सदस्य जय शुक्ला एवं भावना सिंह, पूजा दीक्षित,सपना सिंह,डॉक्टर रचना अग्रवाल, शालिनी यादव, रत्ना वर्मा,विभव सिंह, ममता सिंह,जयति श्रीवास्तव, नवीन कपूर, चंद्रशेखर उपाध्याय, आत्मा विश्वेश्वर,आलोक श्रीवास्तव ,मधुकर चित्रांश,अशोक यादव ,रणजय सिंह, अखिलेंद्र सिंह सनी,अवधेश राय ,राकेश जायसवाल, राजेंद्र सिंह पटेल, अजय गुप्ता,अनिल उपाध्याय, योगेश वर्मा,प्रमोद यादव मुन्ना,डॉक्टर हरी,दीपक राय ,चंदन जायसवाल, लवकुश वर्मा, शैलेंद्र सिंह ,पिंटू जायसवाल, विपिन पाठक, अशोक कुमार पाण्डेय,प्रमील पाण्डेय आदि रहे।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

शोक सूचना*अत्यंत दुःख के साथ सूचित किया जाता है कि हमारे छोटे भाई स्वर्गीय विजय कुमार गोंड, जो पर्यटक ट्रैवल्स वाहन चालक और क्षेत्र पंचायत सदस्य bdc थे, का गोरखपुर में हुई एक सड़क दुर्घटना में आकस्मिक निधन

Read More »

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल ने राजपत्रित अधिकारियों की गोष्ठी कर समयबद्ध विवेचना, अपराध नियंत्रण, सक्रिय पुलिसिंग एवं आगामी आयोजनों की तैयारियों की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x