महापौर ने सिगरा वार्ड में सड़क, नाली व नलकूप कार्यों का किया शिलान्यास

नगर निगम वाराणसी, काशी दीप विजन ब्यूरो: नवीन प्रकाश सिंह।वाराणसी। नगर निगम वाराणसी द्वारा जनसुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल की गई। मंगलवार, 16 दिसंबर 2025 को माननीय महापौर द्वारा वार्ड संख्या 53, सिगरा के छोटी गैवी क्षेत्र में सड़क व नाली निर्माण तथा संपूर्णानंद कॉलोनी में नए नलकूप (रीबोर) के कार्यों का शिलान्यास किया गया। इन सभी कार्यों पर कुल 54 लाख 39 हजार रुपये की लागत आएगी।शिलान्यास कार्यक्रम के अंतर्गत छोटी गैवी क्षेत्र में भारतीय शिशु मंदिर रोड से तेल्वाला धर्मशाला होते हुए रथयात्रा रोड तक सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया, जिसकी लागत 8 लाख 41 हजार रुपये निर्धारित है। इससे क्षेत्रीय नागरिकों को आवागमन एवं जल निकासी की बेहतर सुविधा मिल सकेगी।वहीं सिगरा स्थित संपूर्णानंद कॉलोनी में एक बड़े नलकूप के रीबोर कार्य का भी शिलान्यास किया गया, जिस पर 45 लाख 98 हजार रुपये की लागत आएगी। इस नलकूप के निर्माण से कॉलोनीवासियों को पेयजल की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।इसके अतिरिक्त माननीय महापौर ने संपूर्णानंद कॉलोनी के पार्क में स्मार्ट सिटी योजना के अंतर्गत कराए जा रहे सुंदरीकरण कार्यों का निरीक्षण भी किया। इस दौरान उन्होंने कॉलोनीवासियों से पार्क की स्वच्छता एवं सुंदरीकरण को बनाए रखने में सामूहिक सहयोग का आह्वान किया।कार्यक्रम में पार्षद सिंधु सोनकर, पुन्नू बिंद, मंडल अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x