गुफरान अहमद की रिपोर्ट मिर्जापुर की कचहरी को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मचगया है। मिली जानकारी के अनुसार न्यायिक अधिकारियों और अधिवक्ताओं को टारगेट करते हुए धमकी दी गई है। मामले का खुलासा डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष द्वारा जारी पत्र के माध्यम से किया गया। एक रिपोर्ट
वो 1: जिला जज ने इस गंभीर मामले से डिस्ट्रिक्ट बार को अवगत कराया। सूचना मिलते ही न्यायालय परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। एहतियातन भारी पुलिस बल को कचहरी परिसर में तैनात कर दिया गया है।
पुलिस और बम निरोधक दस्ते द्वारा पूरे न्यायालय परिसर की सघन तलाशी ली जा रही है। संदिग्ध वस्तुओं और व्यक्तियों की जांच की जा रही है। न्यायालय आने-जाने वाले लोगों की चेकिंग भी बढ़ा दी गई है।एसपी सिटी नितेश सिंह ने बताया कि जानकारी मिलने से चेकिंग अभियान के साथ ही जांच किया जा रहा है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और कहा है कि सुरक्षा के सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। फिलहाल पुलिस धमकी की सत्यता और उसके स्रोत की जांच में जुटी हुई है।
नितेश सिंह एसपी सिटी मिर्जापुर