Follow us on

मिर्जापुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता नाबालिग सरगना सहित 7 गिरफ्तार 

Share this post:

मिर्जापुर गुफरान अहमद की रिपोर्ट विंध्याचल पुलिस ने अंतर्राज्यीय मोबाइल चोर गैंग के 7 युवकों को गिरफ्तार किया। गैंग का सरगना नाबालिग निकला, जो अंधा और भीख मंगा बनकर यात्रियों के समान गायब कर देता था। उनके कब्जे से करीब 3 लाख रुपये कीमत के 11 चोरी के मोबाइल बरामद किए हैं। आरोपी विंध्यवासिनी धाम, गंगा घाटों, रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में श्रद्धालुओं व यात्रियों के मोबाइल चोरी करते थे। विंध्याचल थाना में सीओ सिटी अमित कुमार ने बताया कि रविवार तड़के मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी के मोबाइल बेचने के लिए कुछ लोग पटेंगरा नाला रेलवे ओवरब्रिज के दक्षिणी हिस्से में एकत्र हुए हैं। सूचना पर विंध्याचल पुलिस ने घेराबंदी कर सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से 10 एंड्रॉयड मोबाइल, एक आईफोन और 310 रुपये नकद बरामद किए गए। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 3 लाख रुपये बताई गई है।पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे संगठित गिरोह बनाकर विंध्यवासिनी धाम, गंगा घाटों, रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में आने वाले श्रद्धालुओं और यात्रियों के मोबाइल चोरी करते थे। चोरी के मोबाइल ग्राहकों को बेचकर उससे मिलने वाली रकम आपस में बराबर-बराबर बांट लेते थे। पुलिस के अनुसार आरोपी चोरी के मोबाइल बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहे थे, तभी उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया 

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x