जितेंद्र पटेल की रिपोर्ट वाराणसी*कछवा रोड* :-मिर्जामुराद थाना अंतर्गत चित्रसेनपुर गांव में 17. 01.2026 को पारिवारिक जमीनी विवाद को लेक के कुलदीप पटेल और मुन्ना पटेल के बीच आपस में कहां सनी हुआ जिसमें कुलदीप पटेल दारू के नशे में धुत था और मां बहन की गाली देते हुए मुन्ना पटेल की पत्नी सुनीता पटेल बीच बचाव में आई जिसमे कुलदीप पटेल ने सुनीता पटेल के सिर पर धारदार फावड़ा से वार कर दिया जिसमें सुनीता पटेल लहू लुहान होकर जमीन पर गिर पड़ी और गांव वालों ने कछवा रोड चौकी को सूचना दिया कछवा रोड चौकी इंचार्ज राम चन्दर यादव अपने हमराही के साथ सूचना पाकर मौके पर पहुंचे और आनन फानन में एंबुलेंस के द्वारा ट्रामा सेंटर वाराणसी इलाज के लिए भेजा जिसमें इलाज के दौरान दिनांक 19.01.2026 की सुबह में सुनीता पटेल की मृत्यु हो गई और मृतक सुनीता पटेल के तीन बच्चे हैं! 1. इशू पटेल उम्र. 16 साल, 2. प्रियांशु पटेल उम्र. 13 साल, 3.गयांशु पटेल उम्र. 10 साल है!और पुलिस बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा.