Follow us on

मिर्जामुराद में ट्रक से कुचलकर बाइक सवार युवक की मौत

Share this post:

जितेंद्र पटेल की रिपोर्ट

मिर्जामुराद : लालपुर चट्टी स्थित हाईवे पर आज सुबह साढ़े दस बजे ओवरटेक के दौरान कार में टकराने के बाद ट्रक से कुचलकर बाइक सवार मयंक सिंह (35) की मौत हो गयी।सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत भाग निकला।

मिर्जापुर जिले के कछवां थानांतर्गत बरैनी गांव निवासी फतेहबहादुर सिंह के दो पुत्रों में छोटा पुत्र रहे मयंक सिंह निजी कंपनी में कार्य करते रहे।मयंक अपनी डिस्कवर बाइक पर सवार होकर घर से वाराणसी स्थित कंपनी जा रहे थे।मिर्जामुराद के लालपुर चट्टी के निकट ओवरटेक के दौरान तेज रफ्तार बाइक सवार आगे चल रही कार के पिछले हिस्से में टकरा गए।बाइक गिरने के साथ ही युवक सड़क पर गिर पीछे से आ रहे ट्रक के पहिए के नीचे जाकर कुचल गया।कुचलने से मौके पर ही उसकी मौत हो गयी।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x