Follow us on

मीरजापुर पुलिस की बड़ी कामयाबी, अंतरराज्यीय वाहन चोर गैंग का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार, 7 चोरी की बाइक बरामद

Share this post:

रिपोर्ट /गुफरान अहमद.मीरजापुर पुलिस को वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता मिली है। थाना राजगढ़ पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की सात मोटरसाइकिलें भी बरामद की हैं।पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत राजगढ़ पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शक्तेशगढ़ रोड स्थित निर्माणाधीन चिड़ियाघर परिसर में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान सोनभद्र, बिहार और मीरजापुर के रहने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि उनका संगठित गिरोह अलग-अलग स्थानों से मोटरसाइकिल चोरी कर उनकी नंबर प्लेट हटाकर छिपा देता था। बाद में इन वाहनों को बेचकर मिलने वाली रकम आपस में बांट लेते थे। पुलिस जांच में दो आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है, जिन पर पहले से चोरी, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस और अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।इस मामले में थाना राजगढ़ में बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर सभी आरोपियों को न्यायालय भेज दिया गया है। पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों और चोरी के वाहनों के नेटवर्क की भी जांच कर रही है।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x