वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट
वाराणसी –– मुंशी घाट पर स्नान करते समय डूब रहे 16 वर्षीय किशोर को स्थानीय नागरिकों की सहायता से जल पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा बचाया गया। शुक्रवार को लगभग 10:30 बजे एक लड़का उम्र करीब 16 वर्ष जो कल्याण महाराष्ट्र से अपने साथियों के साथ वाराणसी घूमने आया था। मुंशी घाट पर गंगा स्नान के दौरान बैरिकेडिंग के बाहर जाकर स्नान कर रहा था। जल पुलिस के द्वारा मना किए जाने के बावजूद नहीं मान रहा था। जो गहरे पानी में जाकर स्नान करते समय डूबने लगा जिसको ड्यूटी में मौजूद कांस्टेबल अशोक कुमार एवं स्थानीय नाविकों के सहयोग से सकुशल बचाकर बाहर निकाला गया तथा उसके दोस्तों को सकुशल सुपुर्द किया गया। आसपास के घाट पर स्नान करने वाले अन्य लोगों को बैरिकेडिंग के अंदर रहकर ही स्नान करने हेतु बताया गया था जिससे कोई भी अप्रिय घटना घटित ना होने पाये।