Follow us on

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला हर रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित

Share this post:

सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया

जमानियां। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला हर रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित किया हुआ है। इसका मुख्य उद्देश्य वंचित क्षेत्रों सहित कस्बा बाजार में मरीजों को निशुल्क परामर्श, जांच, दवाएं और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी उपलब्ध कराना है। केंद्र प्रभारी डॉ रुद्रकांत सिंह के कुशल निर्देशन में डॉ देवेंद्र कुमार डॉ श्वेता के द्वारा केंद्र पर पहुंचने वाले मरीजों की जांच किया। और दवाएं देकर इलाज किया। बताया जाता है। कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर हर रविवार को सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला आयोजित किया जाता है। जिसका मुख्य उद्देश्य यह है। कि नगर कस्बा सहित ग्रामीण और वंचित तबके को सुलभ, मुफ्त और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देना है। और उसी के उद्देश्य के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर सेवाएं दी जा रही है। जैसे बुखार, जुकाम, खांसी, मधुमेह, बीपी और चर्म रोग जैसी मौसमी बीमारियों का निःशुल्क इलाज और दवाइयां दी जाती है। मेला मुख्य रूप से आयुष चिकित्सा, योग और प्राकृतिक चिकित्सा को प्रोत्साहित करता है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। हालांकि, कड़ाके की ठंड के बाद भी मेले में मरीजों की संख्या कम रही। सुबह 10:50 बजे तक कुल 35 मरीजों ने ही स्वास्थ्य परीक्षण और उपचार कराया। मेले में तैनात चिकित्सक डॉ देवेंद्र कुमार और महिला चिकित्सक कुमार श्वेता ने मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श दिया। और स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन में मोहित कुमार के साथ अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। कुल 35 मरीजों का इलाज किया गया।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x