मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज चार जिलों के महत्वपूर्ण दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री बरेली, वाराणसी (बनारस), जौनपुर और आज़मगढ़ में विभिन्न बैठकों एवं समीक्षाओं में शामिल होंग।सबसे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बरेली और वाराणसी में जिले के अधिकारियों के साथ विकास कार्यों एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक करेंगे। दोनों जिलों में चल रही प्रमुख परियोजनाओं, जनहित योजनाओं और सुरक्षा व्यवस्थाओं की प्रगति पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।जौनपुर में मुख्यमंत्री मंत्री गिरीश यादव के पिता के निधन पर उनके पैतृक आवास पहुँचकर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे। इसके बाद जनप्रतिनिधियों के साथ एसएआर (SAR) को लेकर संवाद करेंगे और क्षेत्रीय मुद्दों पर फीडबैक लेंगे।*वाराणसी, बरेली और जौनपुर में मुख्यमंत्री का यह दौरा शासन-प्रशासन की तैयारियों को मजबूत करने के साथ-साथ विकास एवं कानून-व्यवस्था के एजेंडे को आगे बढ़ाने के रूप में देखा जा रहा है। नवीन प्रकाश सिंह।