मुख्य अतिथि श्री सोहन श्रीमाली ने अपने संबोधन में कहा कि प्रीआस गाइडेंस हब मिर्जापुर के युवाओं के लिए एक नई दिशा प्रदान करेगा

गुफरान अहमद की रिपोर्ट मिर्जापुर 

मिर्जापुर के युवाओं के लिए शुक्रवार का दिन एक ऐतिहासिक अवसर के रूप में दर्ज हो गया, जब शहर के स्टेशन रोड स्थित शिवपुरी कॉलोनी के हाउस नंबर–1 में प्रीआस गाइडेंस हब का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अत्याधुनिक गाइडेंस हब का उद्घाटन पिछड़ा आयोग के राज्यमंत्री श्री सोहन श्रीमाली ने बतौर मुख्य अतिथि फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में युवा, अभिभावक, शिक्षाविद और शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।प्रीआस गाइडेंस हब के शुरू होने से मिर्जापुर एवं आसपास के क्षेत्रों के युवाओं को अब पर्सनालिटी डेवलपमेंट और करियर निर्माण से जुड़े कोर्सों के लिए बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। संस्थान के चेयरमैन आशीष तिवारी एवं डायरेक्टर प्रेरणा आशीष तिवारी ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि यह संस्थान युवाओं के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखकर स्थापित किया गया है।उन्होंने बताया कि यहां पर्सनालिटी डेवलपमेंट, स्पोकन इंग्लिश, फ्रेंच क्लासेज, करियर काउंसलिंग, चाइल्ड काउंसलिंग और पैरेंट्स काउंसलिंग जैसे प्रोफेशनल कोर्स उपलब्ध कराए जाएंगे। इन कोर्सों के माध्यम से युवाओं में आत्मविश्वास बढ़ेगा और वे प्रतिस्पर्धात्मक माहौल में खुद को सक्षम बना सकेंगे।कोर्स की फीस को लेकर पूछे गए सवाल पर डायरेक्टर प्रेरणा तिवारी ने कहा कि फिलहाल किसी भी कोर्स के लिए शुल्क निर्धारित नहीं किया गया है। संस्थान की प्राथमिकता पहले अपनी गुणवत्ता और सेवाओं को साबित करना है। भविष्य में शुल्क तय होने पर भी वह मिर्जापुर के युवाओं के लिए किफायती और बड़े शहरों की तुलना में काफी कम होगा।मुख्य अतिथि श्री सोहन श्रीमाली ने अपने संबोधन में कहा कि प्रीआस गाइडेंस हब मिर्जापुर के युवाओं के लिए एक नई दिशा प्रदान करेग। अब युवाओं को बेहतर शिक्षा और मार्गदर्शन के लिए कोटा या रुड़की जैसे शहरों में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। यह संस्थान युवाओं को आर्थिक बोझ से राहत देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखेगा।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x