Follow us on

यदुपति नर्सिंग कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का सफल आयोजन

Share this post:

सलीम मंसूरी की रिपोर्ट

जमानियां। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर यदुपति नर्सिंग कॉलेज, राजकिशोर सिंह महाविद्यालय बरूईन, में “Yoga for Healthy Aging विषय पर एक विशेष योग कार्यक्रम का सफलता पूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की शिक्षिकाएं सोनम कुशवाहा, दीपा विश्वकर्मा, शिल्पी यादव एवं लक्ष्मी वर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए योग के महत्व को आत्मसात किया। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को विभिन्न योगासनों, प्राणायाम तथा ध्यान की विधियों का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। साथ ही, स्वस्थ, संतुलित एवं सक्रिय जीवनशैली के निर्माण में योग की महत्वपूर्ण भूमिका पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला गया। विशेषज्ञों द्वारा नियमित योगाभ्यास के माध्यम से शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाए रखने के लाभों की जानकारी दी गई तथा सभी प्रतिभागियों को दैनिक जीवन में योग को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का समापन सामूहिक योगाभ्यास एवं स्वस्थ, जागरूक तथा सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के संकल्प के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षकगण, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। उक्त कार्यक्रम के दौरान योग प्रशिक्षकों द्वारा विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया गया। साथ ही, स्वस्थ, संतुलित एवं सक्रिय जीवनशैली के निर्माण में योग की महत्वपूर्ण भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। प्रतिभागियों को नियमित योगाभ्यास के माध्यम से शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने के लिए प्रेरित किया गया, कार्यक्रम का समापन सामूहिक योगाभ्यास तथा स्वस्थ एवं जागरूक जीवनशैली अपनाने के संकल्प के साथ संपन्न हुआ।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x