Follow us on

यातायात माह समापन कार्यक्रम के दौरान लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का अभियान चलाया

Share this post:

 गाजीपुर रौजा चौराहे पर 30 नवंबर को आयोजित यातायात माह समापन कार्यक्रम के दौरान लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में यातायात पुलिस की टीम ने राहगीरों को हेलमेट एवं सीट बेल्ट के महत्व को विस्तार से समझाया। समापन दिवस पर आकर्षक नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया, जिसमें कलाकारों ने सड़क हादसों के कारणों और यातायात नियमों का पालन करने की अनिवार्यता को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।हेलमेट पहनकर दोपहिया वाहन चलाने वाले यात्रियों को यातायात पुलिस द्वारा गुलाब का फूल भेंट कर सम्मानित किया गया। वहीं बिना हेलमेट व बिना सीट बेल्ट मिले लोगों को रोककर उनसे विनम्रता से बातचीत की गई और नियमों के पालन के लिए जागरूक किया गया।यातायात विभाग ने बताया कि ऐसे अभियानों का मुख्य उद्देश्य लोगों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और दुर्घटनाओं में कमी लाना है। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने भी यातायात पुलिस की इस पहल की सराहना की जावेद आलम की रिपोर्ट ग़ाज़ीपुर 

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तरप्रदेश के ऊर्जावान प्रदेश अध्यक्ष श्री महेन्द्रनाथ सिंह के दिशानिर्देश पर वाराणसी के मंडल संरक्षक श्री तारकेश्वर सिंह ने तहसील अध्यक्षों को जिम्मेदारी देकर सम्मानित किया।

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x