Follow us on

यातायात माह–2025 के समापन अवसर पर एक भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।

Share this post:

यातायात माह–2025 के समापन अवसर पर एक भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया  कार्यक्रम में कमिश्नरेट वाराणसी के वरिष्ठ पुलिस अधिकारीगण, यातायात पुलिस इकाई, विद्यालयी छात्र-छात्राएं, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए । आमजन को सड़क सुरक्षा का संदेश देने हेतु नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया, जिसमें लापरवाहीपूर्ण ड्राइविंग से होने वाली दुर्घटनाओं, हेलमेट/सीट बेल्ट के महत्व, एवं मोबाइल फोन के उपयोग से होने वाले खतरे को प्रभावशाली तरीके से प्रदर्शित किया गया । कार्यक्रम स्थल पर यातायात विषयक प्रदर्शनी लगाई गई, जिसमें आधुनिक ट्रैफिक प्रबंधन तकनीक, सिग्नल सिस्टम, दुर्घटनाओं में प्रयुक्त सेफ्टी इक्विपमेंट, लाइफ-सेविंग उपकरण तथा जागरूकता सामग्री का प्रदर्शन किया गया । प्रेशर हार्न, मॉडिफाइड मोटरसाइकिल साइलेंसर एवं साइरन की बिक्री तथा फिटिंग करने वाले दुकानदारों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।सड़क सुरक्षा की शपथ-*पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को सामूहिक रूप से सड़क सुरक्षा शपथ दिलाई गई, जिसमें निम्न महत्वपूर्ण बिन्दु शामिल थे –दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का अनिवार्य रूप से प्रयोग ।चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट अनिवार्य रूप से लगाना ।शराब का सेवन कर वाहन न चलाना ।तेज रफ्तार एवं ओवर स्पीडिंग से बचना ।मोबाइल फोन का उपयोग न करना ।कार्यक्रम के दौरान सम्मान समारोह-यातायात माह–2025 के दौरान शहर की यातायात व्यवस्था को अधिक सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं जनहितकारी बनाने हेतु जागरूकता अभियानों, प्रवर्तन कार्यों तथा विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया यातायात व्यवस्था के संचालन में उत्कृष्ट योगदान देने वाले पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया, जिनके समर्पण एवं जिम्मेदारीपूर्ण कार्य से शहर की यातायात व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार हुआ । स्कूल एवं कॉलेज स्तर पर आयोजित पोस्टर-मेकिंग, क्विज, पेंटिंग एवं स्लोगन प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों एवं प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया, ताकि भविष्य में वे सड़क सुरक्षा के दूत बनकर समाज को प्रेरित कर सकें ।पुलिस आयुक्त महोदय का प्रेरणादायक संबोधन:- पुलिस आयुक्त महोदय ने अपने संबोधन में सड़क दुर्घटनाओं के वास्तविक उदाहरण और निजी अनुभव साझा करते हुए सड़क सुरक्षा के महत्व को भावपूर्ण एवं प्रभावी रूप से प्रस्तुत किया ।उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति का जीवन अमूल्य है, इसलिए यातायात नियमों का पालन करना केवल कानून का पालन नहीं बल्कि मानवीय जिम्मेदारी और संवेदनशीलता का विषय है पुलिस आयुक्त ने नागरिकों, विशेषकर युवाओं से यातायात नियमों के पालन को जीवनशैली बनाने और समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया ।साथ ही महोदय ने बताया कि कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा सड़क सुरक्षा सुधार हेतु आधुनिक तकनीक के उपयोग, चौराहों के विकास एवं सुरक्षा चिह्नों के अद्यतन पर निरंतर कार्य जारी है

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x