Follow us on

यातायात सड़क सुरक्षा जागरूकता बैठक में एसीपी ट्रैफिक सोमवीर सिंह ने दिये महत्वपूर्ण सुझाव 

Share this post:

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता

वाराणसी — शहर के मध्य विशेश्वरगंज स्थित सत्य इन होटल में बुधवार को यातायात विभाग के अधिकारियों द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता पर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में विश्वेश्वर गंज व्यापार मंडल के पदाधिकारी व व्यापारीगण उपस्थित रहे। यह बैठक 01जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक चल रहे यातायात सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत आयोजित की गई थी। इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में यातायात विभाग के सहायक पुलिस आयुक्त यातायात सोमवीर सिंह व विशिष्ट अतिथि के रूप में एटीओ प्रबंधन सुधांशु रंजन सहित अन्य अधिकारी गण व नागरिक उपस्थित रहे। इस मौके पर मुख्य अतिथि सहायक आयुक्त यातायात सोमवीर सिंह ने शहर में हाईवे पर बढ़ती दुर्घटनाओं पर चिंता जताते हुए नागरिकों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि वाहन चलाते समय लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है। उन्होंने विशेष रूप से निम्न बातों पर जोर दिया।कहा कि वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें। अनुमानित सीमा से अधिक ओवर स्पीड में वाहन चलाने व ओवरलोडिंग करने से दुर्घटना का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन से बात करना, कान में हेडफोन लगाना अत्यंत खतरनाक है। इससे ध्यान भटकता है। यातायात नियमों का पालन करें और कभी भी गलत साइड से वाहन ना चलाएं। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि सड़क सुरक्षा केवल कानून नहीं, बल्कि स्वयं व दूसरों के जीवन की रक्षा का प्रमाण है। सभी को अनुशासन व सावधानी बरतनी चाहिए।एटीओ प्रबंधन सुधांशु रंजन ने भी इस अभियान में सहयोग देने वाले सभी संगठनों व नागरिकों का आभार व्यक्त किया। इस बैठक के माध्यम से सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और जन-जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया। इस बैठक में एटीओ प्रबंधन सुधांशु रंजन, एसीपी ट्रैफिक सोमवीर सिंह, प्रभारी‌ यातायात निरीक्षक धनंजय कुमार सिंह उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

हरितालिका तीज पर सुहागिन महिलाएं अखंड सौभाग्य और युवतियां मनपसंद वर की कामना से निर्जला व्रत रखती हैं। इस दिन महिलाएं मिट्टी से शिव-पार्वती और गणेश सहित परिवार की प्रतिमाएं बनाकर पूजा करती हैं।

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x