वाराणसी रिपोर्ट विजय कुमार। हरितालिका तीज पर इस बार शिव परिवार का पूजन करने का दुर्लभ संयोग बना है l ज्योतिषाचार्य पंडित शिवपूजन शास्त्री ने बताया कि भादो माह के शुक्ल पक्ष के तृतीया तिथि जिसे हम हरितालिका तीज के नाम से भी जानते हैं, उसी दिन तृतीया व चतुर्थी दोनों तिथि का योग होने के कारण भगवान शंकर मां पार्वती और उनके पुत्र गणेश का भी पूजन करने का दुर्लभ संजोग इस दिन मिल रहा है l श्रद्धालु भक्त तीनो का भाव से पूजन कर फल एक साथ ही प्राप्त कर सकते है l भगवान गणेश मां पार्वती एवं शंकर जी सभी कामनाएं पूर्ण करने वाले हैं।
Post Views: 2