दिव्य प्रकाश गुप्ता की रिपोर्ट वाराणसी*श्री रवींद्र जायसवाल जी, मा. राज्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार व विधायक शहर उत्तरी*, द्वारा आज दिनांक 27 जून 2026 को शंकर भवन गुलाब बाग सिगरा से भीषण गर्मी को देखते हु जल ही जीवन के अंतर्गत पुनः 6 वाटर कुलर 1. चदुआ सट्टी हनुमान मंदिर, 2. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कादीपुर शिवपुर, 3. पंडित दीनदयाल राजकीय हॉस्पिटल पांडेयपुर, 4. अन्नपूर्णा नगर कालोनी विद्यापीठ, 5. सिटी स्टेशन अलईपुरा 6. कार्यालय शंकर भवन गुलाब बाग स्थापन हेतु वितरण किया गया। जिससे आमजन को भीषण गर्मी में पेयजल की समस्या से निजात मिल सकें। इस अवसर पर शहर उत्तरी विधान सभा संयोजक श्री अरविंद सिंह, पूर्व वीसी श्री जी सी जायसवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री रतन मौर्य, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री कमलेश सोनकर, पार्षद श्री रोहित मिश्रा,पार्षद प्रत्याशी श्री महेंद्र सिंह गौतम, श्री जितेंद्र मिश्रा, श्री विकाश सिंह, श्री सौरभ सिंह, श्री सत्यप्रकाश जायसवाल, पदाधिकारी एवं देवतुल्य कार्यकर्तागण उपस्थित रहें।