Follow us on

राजकिशोर सिंह महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ ए.के. पाण्डेय और प्रबंधक उपेन्द्र सिंह की अगुवाई में मां सरस्वती को दीप प्रचलित करके राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

Share this post:

सलीम मंसूरी की रिपोर्ट

जमानियां। क्षेत्र अंतर्गत बरूईन गांव स्थित राजकिशोर सिंह महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ ए.के. पाण्डेय और प्रबंधक उपेन्द्र सिंह की अगुवाई में मां सरस्वती को माल्यार्पण करके तथा दीप प्रचलित करके राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि डॉक्टर दयाशंकर सिंह तथा विशिष्ठ अतिथि राम नारायण पाण्डेय ने स्वयं सेवकों से समाज के प्रति सेवा भाव रखने की अपील की तथा उन्होंने स्वयंसेवकों को अपना जीवन सार्थक बनाने के लिए कहा। कार्यक्रम अधिकारी श्री राधेश्याम शुक्ला ने कार्यक्रम का संचालन किया तथा धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम अधिकारी ओम प्रकाश यादव द्वारा पढ़ा गया। प्राचार्य ने बताया की शिविर सोमवार से प्रारंभ होकर 15 मार्च 2026 तक चलेगा। विशेष शिविर के अंतर्गत स्वयं सेवकों द्वारा ग्राम स्वच्छता , वित्तीय साक्षरता, नशा मुक्ति, मतदाता जागरूकता रैली, टीकाकरण, वृक्षारोपण इत्यादि कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उद्घाटन समारोह कार्यक्रम में स्थानीय गणमन व्यक्तियों सहित महाविद्यालय के के राय, आलोक कुमार राय सफीक अहमद सुरेश प्रजापति एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

हरितालिका तीज पर सुहागिन महिलाएं अखंड सौभाग्य और युवतियां मनपसंद वर की कामना से निर्जला व्रत रखती हैं। इस दिन महिलाएं मिट्टी से शिव-पार्वती और गणेश सहित परिवार की प्रतिमाएं बनाकर पूजा करती हैं।

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x