राज्यपाल और सीएम योगी आज विश्वनाथ धाम आएंगे

दिव्प्र प्रकाश गुप्ता की रिपोर्ट 

वाराणसी-राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार सुबह बनारस पहुंच रहे हैं। वे साढ़े तीन घंटे तक यहां रहेंगे। इस दौरान काशी विश्वनाथ धाम में ‘सोमनाथ संकल्प महोत्सव’ कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। अधिकारियों के मुताबिक, राज्यपाल और मुख्यमंत्री सुबह 9.30 बजे से पुलिस लाइन हेलीपैड पहुंचेंगे। सड़क मार्ग से विश्वनाथ धाम जाकर बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन करेंगे। परिसर के त्रयंबकेश्वर बहुउद्देशीय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Leave a Comment