Follow us on

​राज्यमंत्री ने कान्य कुब्ज पंचायती बाग मे किया लोकार्पण

Share this post:

​श्री कान्य कुब्ज वैश्य सभा काशी पंचायती बाग नाटी इमली वाराणसी मे रविवार को पंचायती बाग भवन के तीसरे तल का लोकार्पण समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के न्यायालय शुल्क एवं स्टांप पंजीयन राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार रविंद्र जायसवाल उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि रविन्द्र जायसवाल ने पंचायती बाग के तीसरे तल के प्रवेश द्वार का फीता काटकर लोकार्पण किया।

​कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष सूरज प्रसाद गुप्ता व महामंत्री राजेंद्र कुमार ने मुख्य अतिथि का माल्यार्पण और बुके देकर स्वागत किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा कि कान्य कुब्ज वैश्य समाज के अध्यक्ष ने इस पंचायती भवन को वैवाहिक कार्यक्रम व सामाजिक कार्य हेतु विकसित व भव्य बनाने हेतु धन की मांग किया जिसे मैंने विधायक निधि से 25 लाख रुपए देकर इस समाज की इच्छापूर्ति किया। मुझे खुशी है कि वैश्य समाज का एक वर्ग सामाजिक विकास की ऊंचाइयों की ओर अग्रसर हो रहा है। आज मैं यहां आकर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं।

​इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष सूरज प्रसाद गुप्ता के साथ साथ नवयुवक संघ के पदाधिकारीगण, महिला प्रकोष्ठ के पदाधिकारीगण तथा सभा के अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

हरितालिका तीज पर सुहागिन महिलाएं अखंड सौभाग्य और युवतियां मनपसंद वर की कामना से निर्जला व्रत रखती हैं। इस दिन महिलाएं मिट्टी से शिव-पार्वती और गणेश सहित परिवार की प्रतिमाएं बनाकर पूजा करती हैं।

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x