Follow us on

रोजगार मेले में 68 बेरोजगारों को मिली नौकरी

Share this post:

वाराणसी –प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार प्रदान करने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय चौकाघाट वाराणसी की तरफ से चौकाघाट परिसर में मंगलवार को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया।इस रोजगार मेले में वाराणसी एवं उसके आसपास के जनपदों से आने वाले 292 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया था। जिसमें से 68 बेरोजगारों को साक्षात्कार के आधार पर रोजगार प्रदान किया गया। इस मेले में हिंडालको, सोनभद्र, टाटा स्ट्राइब, ब्राइट फ्यूचर ऑर्गेनिक समेत कुल 06 कंपनियों द्वारा अपना अपना स्टाल लगाया गया था। इस मौके पर सेवायोजन के सहायक निदेशक वाराणसी मंडल मुकेश कुमार ने जॉब ऑफर प्राप्त अभ्यर्थियों को सुझाव दिया कि आपका चयन किसी भी कंपनी में हुआ हो आपको अपने कार्य के प्रति हमेशा ईमानदारी तथा मेहनत के साथ कार्य करना चाहिए। मेला प्रभारी दीप कुमार सिंह ने मेला में प्रतिभाग करने वाले अभ्यर्थियों से कहा कि आज के इस तकनीकी युग में आपको भी तकनीकी शिक्षा अवश्य ग्रहण करना चाहिए

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x