दिव्य प्रकाश गुप्ता की रिपोर्ट वाराणसी नवीन अरोरा जोन के अपर पुलिस महानिदेशक बने वाराणसी। उत्तर प्रदेश पुलिस में अपर पुलिस महानिदेशक(तकनीकी) नवीन अरोरा को वाराणसी जोन का अपर पुलिस महानिदेशक बनाया गया। अभी तक वाराणसी जोन के अपर पुलिस महानिदेशक रहे पीयूष मोर्डिया को प्रयागराज का पुलिस आयुक्त बनाया गया है।वह गुरुवार को वाराणसी में अपने कुर्सी पर बैठने के साथ ही कार्य की कमान संभालेंगे।
वरिष्ठ आईपीएस नवीन अरोरा को अपने तेजतर्रार कार्यशैली के लिए जाना जाता है। नवीन अरोरा ने एटीएस की कमान संभालने के बाद देश की अंदरूनी सुरक्षा को और भी पुख्ता करते हुए कई आतंकी संदिग्धों की गिरफ्तारी कराई थी। नवीन अरोरा अपने ईमानदारी और बैठकों में सख्त लहजे के लिए भी जाने जाते हैं।
Post Views: 3