Follow us on

रोहनिया पुलिस ने किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार 

Share this post:

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता

अपहृता किशोरी को किया सकुशल बरामद 

वाराणसी — जनपद में अपराध एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस उपायुक्त वरूणापार जोन प्रमोद कुमार व अपर पुलिस उपायुक्त नीतू कादयान के निर्देशन में तथा सहायक पुलिस आयुक्त रोहनिया संजीव शर्मा के नेतृत्व में गठित प्रभारी निरीक्षक रोहनिया राजू सिंह की पुलिस टीम द्वारा नाबालिग किशोरी को बहला- फुसला कर भगाने वाले नामजद अभियुक्त सुजीत पुत्र अशोक कुमार भारती उर्फ माले निवासी धनपालपुर थाना रोहनिया वाराणसी को मंगलवार को भदवर से गिरफ्तार कर अपहृत नाबालिग किशोरी को सकुशल बरामद किया गया। अभियुक्त को बुधवार को मीडिया के सामने पेश करते हुए प्रभारी निरीक्षक रोहनिया राजू सिंह ने बताया कि किशोरी की मां द्वारा 14 मार्च 2026 को अभियुक्त सुजीत द्वारा किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने की दी गयी तहरीर पर पुलिस द्वारा तत्परता बरतते हुए अभियुक्त सुजीत कुमार को मुखबिर की सूचना पर भदवर से गिरफ्तार कर किशोरी को सकुशल बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को भा0द0वि0 की‌ धारा 137(2)/87 बीएन एस के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक रोहनिया राजू सिंह, उ0नि0 दिनेश त्रिपाठी,का0 रामगोविन्द यादव,का0 रावेन्द्र कुमार,म0 का0 कविता चौधरी आदि शामिल रहे

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तरप्रदेश के ऊर्जावान प्रदेश अध्यक्ष श्री महेन्द्रनाथ सिंह के दिशानिर्देश पर वाराणसी के मंडल संरक्षक श्री तारकेश्वर सिंह ने तहसील अध्यक्षों को जिम्मेदारी देकर सम्मानित किया।

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x