रोहनिया पुलिस ने दो गौ तस्करों को किया गिरफ्तार कब्जे से डीसीएम समेत 14 गौवंश किया बरामद

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता

वाराणसी –जनपद में गौ तस्करी पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे हैं अभियान के दौरान पुलिस उपायुक्त वरूणापार जोन कमिश्नरेट प्रमोद कुमार व अपर पुलिस उपायुक्त नीतू कादयान के निर्देशन में तथा सहायक पुलिस आयुक्त रोहनिया के नेतृत्व में गठित प्रभारी निरीक्षक रोहनिया राजू सिंह की पुलिस टीम द्वारा चेकिंग अभियान के दौरान मुखबिर की सूचना पर लठिया सर्विस लेन किनारे स्थित शेपा कॉलेज के पास से गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से 14 गौवंश तथा घटना शामिल एक डीसीएम वाहन को भी सीज कर दिया गया। गिरफ्तार किए गए गौ तस्करों का नाम क्रमश: सलमान पुत्र अनीश निवासी बीजेमऊ थाना सतरिख जिला बाराबंकी तथा दूसरे का नाम आकाश कुमार यादव पुत्र नन्हे यादव निवासी ग्राम जगरिया पोस्ट चैनपुर थाना चैनपुर जिला कैमूर भभुआ बिहार बताया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों को भा0द0वि0 की धारा 3/5(ए),3/5(बी),8 गौ हत्या निवारण अधिनियम के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक रोहनिया राजू सिंह, उ0नि0 विशाल कुमार सिंह,उ0नि0 श्याम बाबू,हे0का0 अमरनाथ यादव, हे0का0 वेदप्रकाश राय, हे0का0 चन्द्र दीप मौर्य, हे0का0 शिवप्रकाश यादव,का0 धनंजय सिंह आदि शामिल रहे।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x