वाराणसी — जनपद में चोरी,लूट, उचक्कागिरी, शराब तस्करी,पशु तस्करी आदि की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपयुक्त वरुणा पार जोन प्रमोद कुमार व अपर पुलिस उपायुक्त नीतू कादयान के निर्देशन में तथा सहायक आयुक्त रोहनिया संजीव शर्मा के नेतृत्व में गठित प्रभारी निरीक्षक रोहनिया राजू सिंह की पुलिस टीम द्वारा जगतपुर में हुई शस्त्र व कारतूस की चोरी करने वाले एक अभियुक्त को शुक्रवार को बाणासुर मन्दिर गेट के पास से गिरफ्तार किया गया।उसके कब्जे से चोरी किया गया शस्त्र व कारतूस भी बरामद किया गया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त का नाम शिवकुमार पटेल पुत्र स्व. राम फकीर पटेल निवासी ग्राम नरउर थाना रोहनिया वाराणसी बताया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को शनिवार को मीडिया के सामने पेश करते हुए सहायक पुलिस आयुक्त रोहनिया संजीव शर्मा ने बताया कि ग्राम दुमदुमा फेफना बलिया निवासी अखिलेश वर्मा पुत्र विक्रमा वर्मा द्वारा तहरीर दिया गया कि 13 दिसंबर को अज्ञात चोरो द्वारा वादी के मकान से लाइसेंसी राइफल नंबर 642 राइफल लाइसेंस नंबर एनपी बोर एबी 803218 (.315),बैग, एटीएम, आधार, पैनकार्ड , चेकबुक, सबमर्सिबल स्टार्टर,मिक्सी मशीन व 5,000/ नगदी 80 32 18.315 वह एटीएम आधार कार्ड पैन कार्ड चेक बुक व 5,000/नगदी, जरूरी दस्तावेज, सबमर्सिबल स्टार्टर, मिक्सी मशीन, तार सहित चोरी कर लेने के संबंध में दिया गया था। रोहनिया पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए चोर को बाणासुर मंदिर के पास से गिरफ्तार कर उसे कब्जे से चोरी गए शास्त्र कारतूस बरामद की गई। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त को भा0द0वि0 की धारा 305 ए बीएनएस के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक रोहनिया राजू सिंह, उ0नि0 अमीर बहादुर सिंह चौकी प्रभारी मोहन सराय, उ0नि0 प्रमोद कुमार गुप्ता,का0 रामाश्रय यादव, हे0का0 सुधीर सिंह,का0 शीत कुमार वर्मा आदि शामिल रहे वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट वाराणसी