वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता वाराणसी
वाराणसी –विकासखण्ड काशी विद्यापीठ के पूर्व माध्यमिक विद्यालय लोहता परिसर में मंगलवार को समग्र शिक्षा, समेकित शिक्षा के अन्तर्गत विकासखण्ड काशी विद्यापीठ,आराजी लाइन्स, सेवापुरी और नगर क्षेत्र के दिव्यांग बच्चों को सहायक उपकरण का वितरण किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या उपस्थित रहीं। मुख्य अतिथि पूनम मौर्या ने दिव्यांग बच्चों को 17 ट्राई साइकिल,33 ह्वीलचेयर, 20 सीपी चेयर,24 बैसाखी, एक वाकिंग स्टीक,17 रोलेटर,02 ब्रेल स्लेट,05 ब्रेल किट,65 टीएलएम किट,02 सुगम्य केन,38 श्रवण यंत्र एवं 18 कैलीपर जैसे उपकरण प्रदान किए।इस मौके पर कुल 172 दिव्यांग बच्चों को 242 सहायक उपकरण वितरित किया गया।इस कार्यक्रम का आयोजन खण्ड शिक्षा अधिकारी राम पूजन पाण्डेय और जिला समन्वयक समेकित शिक्षा त्रिलोकी नाथ शर्मा की देखरेख में संपन्न हुआ।मंच का संचालन अरविन्द सिंह कोरौत संकुल आराजी लाइन्स द्वारा किया गया।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व माध्यमिक विद्यालय लोहता के प्रधानाध्यापक राजेन्द्र स्वरुप शर्मा ने किया।इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व माध्यमिक विद्यालय लोहता से सहायक अध्यापक सुभाष पाण्डेय, सहायक अध्यापक मनोज सिंह तथा समेकित शिक्षा के अन्तर्गत कार्यरत सभी स्पेशल एजुकेटर उपस्थित रहे।