वरिष्ठ साहित्यकार बुद्धदेव तिवारी के जन्म दिवस पर चांदमारी में काव्यगोष्ठी का हुआ आयोजन 

वाराणसी — योग केन्द्र चांदमारी पर काशी के वरिष्ठ साहित्यकार बुद्धदेव तिवारी जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में गुरुवार को एक काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉक्टर मंजरी पाण्डेय एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में डा. ओमप्रकाश धर द्विवेदी, डा. महेंद्र प्रताप सिंह व पुस्तकालयाध्यक्ष कंचन सिंह परिहार उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम का शुभारम्भ माता सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन तथा सरस्वती वंदना से किया गया। इस काव्य गोष्ठी में डॉक्टर चंद्रभाल सुकुमार, डॉ मंजरी पाण्डेय, डा. महेंद्र तिवारी अलंकार, नागेश शांडिल्य, प्रसन्न बदन चतुर्वेदी, डा. शरद श्रीवास्तव, डा. जयशंकर, बुद्धदेव तिवारी,कंचन सिंह परिहार, पंडित छतीश द्विवेदी कुंठित, डा. ब्रह्मदेव चतुर्वेदी, कंचन लता चतुर्वेदी, रामनरेश पाल, संजय सिंह, नंदलाल राजभर, डा. अनिल सिनहा, डा. लियाकत अली जलज, सुनील सेठ, कुमार महेंद्र, संजय राय साईं, चंद्र भूषण सिंह, विपिन कुमार, रामकृष्ण मिश्र, दयाशंकर राय आदि कवियों ने साहित्यकार बुद्धदेव तिवारी को शुभकामना और बधाई देते हुए विभिन्न रसों के काव्य पाठ से वातावरण को रसमय कर दिया। इस कार्यक्रम में उपरोक्त कवियों के अतिरिक्त डा. ओमप्रकाश धर द्विवेदी, डा. महेंद्र प्रताप सिंह, दुलारे लाल श्रीवास्तव, अवधेश दूबे, शशि भूषण दूबे, अशोक दूबे, रमेश दूबे, जेएन सिंह, राजीव गौड़ आदि गणमान्य वक्ताओं लोगों ने भी अपने विचार व्यक्त किये। इस कार्यक्रम का सफल संचालन बुद्धदेव तिवारी ने धन्यवाद ज्ञापित डा.रागिनी ने तथा समापन डा. महेन्द्र कुमार राय द्वारा किया गया वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x