Follow us on

वाराणसी गाजियाबाद में आयोजित थर्ड रैंकिंग स्केटिंग चैंपियनशिप में वाराणसी के 50 स्केटर लेंगे भाग

Share this post:

प्रेस विज्ञप्ति

वाराणसी | दिनांक: 23 अप्रैल 2026

 

वशिष्ठ कुमार की रिपोर्ट वाराणसी गाजियाबाद में आयोजित थर्ड रैंकिंग स्केटिंग चैंपियनशिप में वाराणसी के 50 स्केटर लेंगे भा

यह बताते हुए हर्ष हो रहा है कि गाजियाबाद में 25 एवं 26 अप्रैल 2026 को आयोजित होने जा रही थर्ड रैंकिंग स्केटिंग चैंपियनशिप में वाराणसी से कुल 50 प्रतिभाशाली स्केटर प्रतिभाग करेंगे। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में शहर के युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का सुनहरा अवसर प्राप्त होगा।

इसी क्रम में नवनीता कुंवर पब्लिक स्कूल, सुसुवाही (वाराणसी) के चार होनहार विद्यार्थियों का चयन इस प्रतियोगिता हेतु हुआ है। चयनित प्रतिभागियों में धीरज, वेदांत, पीयूष एवं दक्ष शामिल हैं। इन बच्चों के चयन से विद्यालय परिवार में हर्ष एवं उत्साह का माहौल है।

आज विद्यालय परिसर में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य श्री दिवाकर राय ने चयनित बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताओं में निरंतर भागीदारी से बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास को नई दिशा मिलती है। साथ ही उन्होंने आश्वस्त किया कि विद्यालय भविष्य में भी विद्यार्थियों को विभिन्न राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने हेतु प्रोत्साहित करता रहेगा।

विद्यालय के स्केटिंग कोच श्री विवेक डोगरा के मार्गदर्शन में इन बच्चों ने प्रतियोगिता के लिए कड़ा अभ्यास किया है। कोच विवेक डोगरा ने बताया कि सभी प्रतिभागी पूरी तरह तैयार हैं और बेहतर प्रदर्शन को लेकर अत्यंत उत्साहित हैं।

उल्लेखनीय है कि यह टीम दिनांक 23 अप्रैल 2026 को वाराणसी (बनारस) रेलवे स्टेशन से गाजियाबाद के लिए रवाना होगी।

विद्यालय परिवार, अभिभावकों एवं शहरवासियों ने सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x