वशिष्ठ गोंड की रिपोर्ट वाराणसी
वाराणसी के ऐतिहासिक दालमंडी मार्केट में सड़क चौड़ीकरण का कार्य तेज गति से आगे बढ़ रहा है। इसी क्रम में प्रशासन और नगर निगम की टीम ने बुधवार को दालमंडी के सीके 43/113 स्थित मोहम्मद अहमद के मकान पर प्रशासन द्वारा कार्रवाई की। जनसुरक्षा और आवागमन सुविधा के मद्देनजर यह कदम उठाया गया है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की हालिया सुरक्षा बैठक के बाद इस मार्ग के चौड़ीकरण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। प्रशासन का लक्ष्य दाल मंडी क्षेत्र में सड़क की चौड़ाई को 17.4 मीटर तक बढ़ाना है। इसके लिए अवैध निर्माण और धोस्तीकारण की प्रक्रिया को तेज गति दी गई है।नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार, मार्ग चौड़ा होने से न केवल यातायात सुगम होगा, बल्कि आपातकालीन स्थितियों में वाहनों के आवागमन में भी सुविधा रहेगी। इस कार्य से बाजार का सौंदर्यीकरण भी होगा। चौड़ीकरण परियोजना के शीघ्र पूरा होने की उम्मीद है। यह करवाई VDA व प्रशासन द्वारा की जा रही है मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की समीक्षा बैठक के बाद दाल मंडी में चौड़ीकरण को लेकर काम को तेज कर दी गई