कुलदीप बरनवाल की रिपोर्ट
वाराणसी, 24 अगस्त 2026 एक तरफ नगर निगम वाराणसी ‘स्वच्छता’ कार्यक्रम के तहत 4 घंटे के अंदर शिकायत का समाधान करने का दावा करता है, वहीं जमीनी हकीकत उसके दावे की पोल खोल रही है।
मामला वार्ड 69 आदिविशेश्वर मोहल्ला, भूलेटन का है। यहां विधायक निधि से गली मरम्मत का कार्य चल रहा है। स्थानीय निवासी कुलदीप कुमार बरनवाल, भूलेटन, थाना चौक के अनुसार संबंधित ठेकेदार द्वारा दिनांक 16 अगस्त 2026 को मरम्मत का मलबा गली में ही गलीपिट के ऊपर गिरवा दिया गया, जिससे गलीपिट क्षतिग्रस्त हो गया।
आरोप है कि आज 24 अगस्त 2026 तक 8 दिन बीत जाने के बाद भी मलबा नहीं उठाया गया है। फोटो में साफ दिख रहा है कि गली में बड़े-बड़े पत्थर और निर्माण मलबा पड़ा है जिससे गन्दगी मोड़ होने से आवागमन मे परेशानी है।
शिकायतकर्ता ने बताया कि पूर्व में शिकायत करने पर एक बार सफाई हुई थी, लेकिन ठेकेदार ने दोबारा वहीं मलबा डाल दिया। 8 दिन से पड़े इस मलबे के कारण बरसात के मौसम में जलजमाव, कीचड़ और गंदगी से बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है।
स्थानीय लोगों ने नगर निगम से मलबे का तत्काल निस्तारण और क्षतिग्रस्त गलीपिट की मरम्मत की मांग की है।
स्थान: CK-49/5-38, बुलानाला, वाराणसी
शिकायत: नगर निगम, वाराणसी ‘संभव’ जनसुनवाई में दर्ज – दिनांक 11/08/26