Follow us on

वाराणसी में 3 प्रतिष्ठानों से 278 किलो बेसन व 135 पैकेट जुबान जब्त, 14 हजार का माल सीज

Share this post:

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता

वाराणसी, 23 फरवरी। होली पर्व को देखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने जनपद के विभिन्न क्षेत्रों—खोजवां, मिर्जामुराद, डीएलडब्ल्यू, शिवपुर और सेवापुरी—में सघन छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान कुल 3 व्यापारिक प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए।

कार्रवाई के दौरान नकली/संदिग्ध गुणवत्ता के खाद्य पदार्थों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 278 किलोग्राम बेसन प्रतिवर्जित तथा 135 पैकेट जुबान (अनुमानित मूल्य लगभग ₹14,000) जब्त कर सीज किए गए। संबंधित प्रतिष्ठानों से नमूने संग्रहित कर जांच हेतु प्रयोगशाला भेजे गए हैं।

टीम ने बिना खाद्य लाइसेंस संचालित एक प्रतिष्ठान पर भी कार्रवाई की और साफ-सफाई में कमी पाए जाने पर नोटिस जारी किया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

खाद्य सुरक्षा विभाग ने चेतावनी दी है कि त्योहारों के दौरान मिलावटी या अवमानक खाद्य पदार्थों की बिक्री किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और अभियान आगे भी जारी रहेगा।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तरप्रदेश के ऊर्जावान प्रदेश अध्यक्ष श्री महेन्द्रनाथ सिंह के दिशानिर्देश पर वाराणसी के मंडल संरक्षक श्री तारकेश्वर सिंह ने तहसील अध्यक्षों को जिम्मेदारी देकर सम्मानित किया।

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x