Follow us on

वाराणसी में 35 लाख के कागज घोटाले की मुख्य अभियुक्ता महिला हरियाणा से गिरफ्तार

Share this post:

वाराणसी चौक थाना क्षेत्र से जुड़े 35 लाख रुपये के कागज घोटाले की मुख्य अभियुक्ता रिचा भार्गव (45) को हरियाणा के सोनीपत से गिरफ्तार किया है। उसके पति शरद भार्गव को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।07 जनवरी 2026, दोपहर 2:30 बजे स्थान करीम रेस्टोरेंट टीडीआई मॉल, थाना कुंडली जिला सोनीपत हरियाणा चौक थाना के प्रभारी निरीक्षक दिलीप कुमार मिश्रा के नेतृत्व में विशेष टीम आवेदक घनश्यम प्रसाद चौधरी जो कागज के थोक व्यापार से जुड़ी प्रतिष्ठित फर्म ‘शर्थक वणिज्य इंडिया प्राइवेट लिमिटेड’ के प्रतिनिधि हैं ने 24 नवंबर 2025 को थाना चौक में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के अनुसार, रिचा भार्गव और उसके पति शरद भार्गव ने अपनी विभिन्न फर्मों के जरिए व्यापारिक लेन-देन के दौरान आवेदक की कंपनी से लगभग 35 लाख रुपये का कागज का माल लिया लेकिन भुगतान किए बिना ही वाराणसी से फरार हो गए। जब बकाया राशि की मांग की जाती थी तो वे भुगतान का आश्वासन देकर टालमटूल करते रहे और अंततः अपने कार्यालय व घर बंद करके गायब हो गए इस शिकायत पर थाना चौक में मुकदमा संख्या 03/2026 धारा 316(5) 318(4), 61(2) ए बीएनएस के तहत पंजीकृत किया गया था। विवेचना चौकी प्रभारी ब्रह्मनाल उपनिरीक्षक अभिषेक कुमार त्रिपाठी को सौंपी गई थी गिरफ्तार अभियुक्ता रिचा भार्गव और उसके पति पर वाराणसी कमिश्नरेट के विभिन्न थानों में कई अन्य मुकदमे भी दर्ज हैं मुख्य पुलिस आयुक्त वाराणसी के निर्देश पर अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय तथा अपर पुलिस आयुक्त अपराध के अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त जोन काशी के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। अभियुक्ता का पता लगाने के लिए मुखबिर सूचना निगरानी और सीसीटीवी फुटेज का सहारा लिया गया। अभियुक्ता को सोनीपत से गिरफ्तार कर वाराणसी लाया गया है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई जारी है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक दिलीप कुमार मिश्रा थाना चौक उपनिरीक्षक अभिषेक कुमार त्रिपाठी प्रभारी ब्रह्मनाल उपनिरीक्षक अली अतहर, चौकी प्रभारी तेलियाबाग चेतगंज न०उ0नि0 मानसी वर्मा थाना चौक कमिश्नरेट वाराणसी न०हे0का0 एकता पासवान थाना चौक कमिश्नरेट वाराणसी का0 अश्वनी कुमार सिंह सर्वीलांस सेल कमिश्नरेट वाराणसी का0 मदन कुमार थाना चौक कमिश्नरेट वाराणसी यह गिरफ्तारी पुलिस द्वारा अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान का हिस्सा बताई जा रही है।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x