Follow us on

वाराणसी – श्री रामचरित मानस समिति द्वारा नव दिवसीय उन्नीसवां विराट मानस सम्मेलन का आयोजन

Share this post:

वाराणसी – श्री रामचरित मानस समिति द्वारा नव दिवसीय उन्नीसवां विराट मानस सम्मेलन का आयोजनगौतम बुध्द नगर कॉलोनी पहड़िया में आगामी दिनांक ८/३/२०२६ से दिनांक १६/३/२०२६ तक तथा पूर्णाहुति एव हवन दिनांक १७/३/२०२६ को किया गया है।इस आशय की जानकारी मानस सम्मेलन संस्थापक / अध्यक्ष श्री क्षत्रधारी सिंह एडवोकेट ने दिया।

उनके अनुसार यह मानस सम्मेलन प्रतिदिन सायं ७ बजे से रात १० बजे तक होगा ।जिसमें मानस वक्ता पंडित मानस कोविद डॉक्टर मदन मोहन मिश्रा, पंडित भैया लाल पाठक मानस मधुर , पंडित भाष्कर शास्त्री , पंडित रामचंद्र मिश्रा, मानस विदुषी श्रीमती हीरामणि दूबे , डॉक्टर प्रभाकर त्रिपाठी सहित अन्य मानस वक्ताओं की अमृतम‌ई रसम‌ई कथा मृत पान करने का अवसर प्राप्त होगा ।

ज्ञातव्य हो कि यह मानस सम्मेलन प्रति वर्ष अभी तक वासुदेव नगर कॉलोनी में होता रहा है किन्तु इस वर्ष गौतम बुध्द कॉलोनी पहड़िया स्थित पार्क में संम्पादित होगा।सभी मानस प्रेमियों इस मानस सम्मेलन में सम्मिलित होकर तन ,मन ,धन से सहयोग करते हुए अपने जीवन को सफल बनावे।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x